मेधा का सम्मान
By Edited By: Published: Mon, 25 Aug 2014 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 01:03 AM (IST)
औरैया, जागरण संवाददाता : शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैश्य एकता परिषद के मेधावी सम्मान समारोह में जनपद के डेढ़ सैकड़ा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विधायक प्रमोद गुप्त ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्हें नसीहत दी कि वह सफलता के लिए लक्ष्य बनाकर निरंतर अध्ययन करें। कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के हितों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को महत्मा गांधी सम्मान व इंटर मीडिएट के मेधावी छात्रों को मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डा. सरस्वती नारायण गुप्त,बृजेंद्र गुप्त, रामप्रताप गुप्त,कन्हैया लाल गुप्त, राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, रमेश पुरवार ने भी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने लोगों का मन मोहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें