युवा अपनी शक्ति का सही दिशा में करें प्रयोग : कटारिया
मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा युवा अपनी शक्ति क
मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा युवा अपनी शक्ति को पहचानें तथा सार्थक एवं सही दिशा में प्रयोग कर देश एवं समाज हित में कार्य करें। वह नगर के एक बेंक्वेट हाल में युवा चौपाल को संबोधित कर रहे थे।
युवाओं से सीधा संवाद कर कहा आज के युवा कल के राजनेता एवं नौकरशाह होंगे जो देश एवं समाज की दिशा बदलेंगे। नई सोच, नई शक्ति एवं नई पहचान है युवाओं की। इसका सही दिशा में प्रयोग किया जाए तो देश की दिशा एवं फिजा दोनों बदल जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह एक चपरासी के बेटे हैं, उन्हें चांदी नहीं वरन सम्मान की जरूरत है। युवा अपनी प्रतिभा का जागरण करते हुए परिवार की विशिष्ठता को पहचान देने का कार्य करें। कार्यक्रम में रकम ¨सह द्वारा प्रदेश महामंत्री का चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजेश सैनी, कमल अग्रवाल, अशोक घरौटिया, रकम ¨सह, अखिलेश, देव गुर्जर, विपिन सागर, लोकेश तिलकधारी, कैलाश गुर्जर, ओमकार पहलवान, रामवीर कौराला, डा. अशोक कुमार, नरेन्द्र कटारिया, दिनेश नागर आदि मौजूद रहे।
योगी के सीएम बनने के बाद से कांप रही रूह अपराधियों की
मंडी धनौरा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के पश्चात गुंडों की रूह कांप रही है तथा आम आदमी बिना किसी खौफ के जीवन यापन कर रहा है।
वह पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेश सैनी के आवास पर प्रेस वार्ता कर रहे थे। कहा निकाय चुनाव में उसी को मौका मिलेगा जो भाजपा का कार्यकर्ता होगा तथा जनता की पसंद। नोएडा में हुए सुमित एनकाउंटर मामले में उन्होंने कहा कि जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।
कहा कि जब से प्रदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से बदमाशों की रूह कांप रही है। या तो उनका एनकाउंटर कर दिया गया या फिर भूमिगत हो गए हैं। आज रात में भी महिलाएं बेखौफ आ जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति बिरादरी अथवा धर्म नहीं होता वह सिर्फ अपराधी होता है।