तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ रही बीमारी
अमरोहा : इन दिनों मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह और शाम को जहां ठंड बढ़ जाती है। वहीं पूरे दिन
अमरोहा : इन दिनों मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह और शाम को जहां ठंड बढ़ जाती है। वहीं पूरे दिन तेज धूप से बेतहाशा गर्मी रहती है। इस कारण लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। मौसम के इस बदलाव से लोग रोग से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में बीमारों की संख्या बढ़ रही है।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। सर्दी के मौसम में तेज धूप ने दिन का तापमान बहुत बढ़ा दिया है। सुबह से आसमान को चीरते हुए सूर्य देव की किरणें पृथ्वी की ओर तेजी से निकल पड़ती हैं। इस कारण दोपहर में तपन शुरू हो गयी है। वहीं तेज व ठंडी हवाएं चलने के कारण छांव में बैठने से ठंड का एहसास होता है।
बुधवार को तेज धूप ने जहां लोगों को परेशान किया, वहीं हवाओं ठंड का अहसास कराया। इधर, कोई दिनों से मौसम काफी खुशगवार हो गया। मगर सुबह और शाम की ठंडक और दोपहर की गर्मी लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। जोड़ों में दर्द के शिकार हुए लोगों के लिए यह मौसम काफी हानिकारक है। ठंड और गर्म से उनका दर्द जल्दी उभर आता है। ऐसे में उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। छोटे बच्चों को भी बुखार और सर्दी-जुखाम से जूझना पड़ रहा है। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण जिला संयुक्त अस्पताल से लेकर सीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में रोगियों का तांता लग रहा है। इस समय सर्दी जुखाम, बुखार, दर्द और घबराहट का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम को गर्म कपड़े पहने रहें। बच्चे, बीमार और बुजुर्गों का ज्यादा ख्याल रखें। जरा सी भी असावधानी से उन्हें दिक्कत उठानी पड़ सकती है। इसलिए उन्हें अधिक सचेत रहना होगा।
डॉ. प्रांजल शर्मा, फिजिशियन, जिला संयुक्त चिकित्सालय।