तीसरी आंख करेगी गरीबों के राशन की पहरेदारी
हसनपुर : शासन से गरीब जनता को मिलने वाले राशन को बीच में डकारना अब आसान नहीं होगा। योग
हसनपुर : शासन से गरीब जनता को मिलने वाले राशन को बीच में डकारना अब आसान नहीं होगा। योगी सरकार और शिकंजा कसने जा रही है। गरीबों के राशन की गोदामों पर पहरेदारी को सरकार ने सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।
राशन की दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रणाली पहले ही लागू कर दी गई है। पात्र गृहस्थी का अंगूठा लगने के बाद ही राशन दिया जा रहा है। बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करने का उददेश्य भी पात्र लोगों को राशन पहुंचाने का है। प्रदेश के युवा खेल एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने बताया प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विचार कर रही है।
कहा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में राशन डीलर अपना खाद्यान्न उठाकर ले जाएंगे। गांवों में बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर राशन पात्र गृहस्थी के घर तक पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि राशन वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली एवं गोदामों से राशन ब्लैक होने की शिकायतों को देखते हुए सरकार एक के बाद एक बड़ा फैसला ले रही है।
आज आएंगे कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान
गजरौला : प्रदेश के युवा, खेल एवं कौशल विकास कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान शनिवार की सुबह छह बजे ट्रेन द्वारा लखनऊ से चलकर गजरौला स्टेशन पहुंचेंगे। भाजपा नेता रामवीर ¨सह गुर्जर के मुताबिक यहां वह पहले नेशनल हाईवे स्थित कोरल फैक्ट्री में जनता की समस्याएं सुनेंगे। उसके बाद क्षेत्र में भ्रमण करेंगे।