अब नवादा में मचा शोर, कटी महिला की चुटिया
गजरौला : रात्रि के समय रहस्यमय तरीके से एक महिला की चुटिया कटने व बेहोश होने का शोर
गजरौला : रात्रि के समय रहस्यमय तरीके से एक महिला की चुटिया कटने व बेहोश होने का शोर मचते ही गांव में खलबली मची है।
गुरुवार की रात ग्राम नवादा में दीपचंद व उसकी 35 वर्षीय पत्नी बब्ली व बच्चे घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। तीन बजे बब्ली की चीख निकलने पर परिजन जाग गए। देखा कि बब्ली बेहोश पड़ी थी और उसके बालों की चुटिया चारपाई के समीप कटी पड़ी थी। गांव में भी जाग होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सुबह पांच बजे तक होश नहीं आने पर बब्ली को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चार घंटे बाद होश आने पर महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गुरुवार को टोकरा पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात रसोइया महिला की भी चुटिया कटने की अफवाह फैली रही।
दो और महिलाओं की चोटी कटी गंगेश्वरी: सिमथला गांव निवासी अर्जुन ¨सह की 30 वर्षीय पत्नी मोनी रात साढे 10 बजे अपने घर पर थी। इसी दौरान उसे घर के अंदर बिल्ली आती दिखाई पड़ी, उसने बिल्ली को डांटने का प्रयास किया तो वह गश खाकर गिर गई। उसकी चोटी कट गई। परिजनों ने उपचार हेतु उसे ढवारसी के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। उधर कस्बा सैदनगली निवासी भूरा की पत्नी अकीला 30 वर्ष की सुबह दस बजे चोटी कटकर गिर गई है।