कुश्ती प्रतियोगिता में अमरोहा का दबदबा
गंगेश्वरी : ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी में आयोजित मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता भारतीय पद्वति में अ
गंगेश्वरी : ग्रामोदय इंटर कालेज गंगेश्वरी में आयोजित मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता भारतीय पद्वति में अमरोहा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच पंकज सक्सेना व कालेज के प्रबंधक महेश चंद त्यागी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। निर्णायक की भूमिका भोले ¨सह पंवार, धर्मदेव भाटी, अनमोल भाटी ने निभाई। सब जूनियर वर्ग 32 किलो में विपिन अमरोहा ने फैजान मुरादाबाद, 35 किलो में मोहसीन ने जुबैर मुरादाबाद को चित किया। जूनियर वर्ग 42 किलो में शहबाज बिजनौर ने विशाल अमरोहा, 50 किलो में देवकरण अमरोहा ने अरशद अहमद मुरादाबाद को हराया।
ग्रीको रोमन पद्वति 42 किलो में बुरहान खां रामपुर ने मुहम्मद अदनान मुरादाबाद, 50 किलो में भूरा अमरोहा ने ब्रजेश गौड़ा सम्भल को हराया। सीनियर बालिका वर्ग 44 किलो में शिवानी बिजनौर ने प्रीति अमरोहा, 51 किलो में अंकिता अमरोहा ने तहमीना सम्भ्ज्ञल को हराया। टाइम कीपर नागेंद्र ¨सह, सुखवीर ¨सह, मेहंदी हसन ने निभाई। विद्यालय के अध्यक्ष राजेश्वर त्यागी, हेमराज ¨सह, महेंद्र ¨सह, रामचरन ¨सह, सतेंद्र त्यागी, तनवीर आलम आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य छोटेलाल ने आभार प्रकट किया।