नजर आया सांप्रदायिक सौहार्द का संगम
अमरोहा : ईदगाह पर नमाज के बाद सांप्रदायकि सौहार्द का संगम नजर आया। भाजपा समेत श्रीराम डोल कमेटी और श
अमरोहा : ईदगाह पर नमाज के बाद सांप्रदायकि सौहार्द का संगम नजर आया। भाजपा समेत श्रीराम डोल कमेटी और श्री रामायण संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी अपने-अपने स्टाल पर मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद देने को बेचैन नजर आ रहे थे। डीएम व एसपी के साथ ही इन पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
सांप्रदायिक सौहार्द के लिए वैसे ही अमरोहा को अमन की नगरी के नाम से जाना जाता है। यहां पर ¨हदू का त्योहार हो या मुस्लिम का, सभी समुदाय के लोग एक-दूसरे की खुशियों में शरीक होकर मुबारकवाद देते हैं। वर्षों से चल रहा यह सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को ईदगाह पर नमाजियों के स्वागत और मुबारकबाद देने के लिए कई संगठनों ने अपने-अपने स्टाल लगवाए थे। इनमें भाजपा की महानगर इकाई की ओर से स्टाल लगवाया गया था। इस स्टाल पर मौजूद राम ¨सह सैनी, राकेश वर्मा, एनके शर्मा समेत भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर मुबारकवाद दी। इसी तरह श्रीरामायण संकीर्तन मंडल के स्टाल में मौजूद चैनसुख गोले, संदीप रस्तोगी समेत अन्य पदाधिकारियों ने नमाज के बाद लोगों को गले लगाकर मुबारकबाद दी। वहीं श्रीरामडोल कमेटी के पंडाल में कपिल शर्मा, विनीत अग्रवाल आदि पदाधिकारी मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद देने को बेचैन नजर आते दिखे।
कुल मिलाकर सोमवार को ईदगाह पर सांप्रदायकि सौहार्द का संगम होता नजर आया, जिसमें सभी समुदाय के लोग गोते लगाते दिखे। यहां का नजारा भाईचारे की अदभुत मिसाल पेश कर रहा था।
घरों पर सेंवईंयों से किया स्वागत
अमरोहा : ईदगाह पर मौजूद अन्य संप्रदाय के लोगों को मुस्लिम समाज ने घर आकर सेंवईयां खाने को भी आमंत्रित किया। इसके बाद दिन भर अन्य समुदाय के लोग मुस्लिम घरों में जाकर खजूर और सेंवईयों का स्वाद लेते नजर आए। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व एमएलसी डॉ. हरि ¨सह ढिल्लो, व्यापारी सरदार मंजीत ¨सह, हरिओम यादव समेत अन्य वर्ग के लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली, नगर पालिका चेयरमैन अफसर परवेज समेत अन्य लोगों के घर जाकर मुंह मीठा किया।