आसमान से बरसी आग, जनमानस बेहाल
अमरोहा : आसमान से मानों आग बरस रही है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो ग
अमरोहा : आसमान से मानों आग बरस रही है। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। जुमा अलविदा से मौसम कहर बरपा रहा है। सोमवार को जैसे-जैसे पारा चढ़ता रहा जलन बढ़ती गई। सूरज की गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। धूप की तेजी से बचने के लिए हर कोई छांव की तलाश में भटकता दिखा। पिछले दिनों से बढ़ी गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है।
आसमान से बरस रही आग और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यही नहीं सूर्य की तपिश से लोगों की त्वचा जहां झुलस रही है वहीं ईद का त्योहार होने के बावजूद दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। उमस भरी गर्मी से साफ जाहिर हो रहा है कि 40 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर जा पहुंचा है।
कुल मिलाकर गर्मी पिछले तीन से चार दिनों से लोगों को खूब झुलसा रही है। सोमवार को सुबह आठ बजे के बाद से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे आसमान से अंगार बरस रही हो। दस बजे के बाद तो चिलचिलाती धूप की वजह से लोग परेशान हो गए। इधर-उधर लोग छाया की तलाश कर रहे थे। दोपहर में गर्म पछुआ हवा का झोंका परेशान करता रहा। गर्मी से लोग बेचैन रहे। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग घरों में कैद रहे। सूर्यदेव की तपिश शाम तक कम नहीं हुई। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। राहगीर छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए।