Move to Jagran APP

डूंगर ¨सह जिलाध्यक्ष व आलोक प्रदेश उपाध्यक्ष

मंडी धनौरा : भारतीय किसान यूनियन में चल रही गुटबाजी का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। भाकियू के राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:57 AM (IST)
डूंगर ¨सह जिलाध्यक्ष व आलोक प्रदेश उपाध्यक्ष

मंडी धनौरा : भारतीय किसान यूनियन में चल रही गुटबाजी का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में आम सहमति के पश्चात जहां डूंगर ¨सह को ही जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विरोध कर रहे तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

हरिद्वार में पिछले दिनों महापंचायत के दौरान डूंगर ¨सह को जिलाध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई थी। तहसील अध्यक्ष आलोक कुमार सहित जनपद में इसका भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल ¨सह को राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश ¨सह टिकैत को संबोधित सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। इससे भाकियू की राजनीति गर्मा गई। काफी संख्या में डूंगर ¨सह के पक्ष में भी भाकियू कार्यकर्ता आ गए थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आम सहमति बनाने को क्षेत्र के गांव फत्तेपुर-छीतरा में भाकियू के जनपद भर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की पंचायत बुलाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल ¨सह के नेतृत्व में आम सहमति बनने के उपरांत डूंगर ¨सह को जिलाध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है। विरोध कर रहे आलोक कुमार को तहसील अध्यक्ष के स्थान पर प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा अशोक ¨सह को तहसील अध्यक्ष, सुधाकर ¨सह को नौगावां का तहसील अध्यक्ष, रामपाल ¨सह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भगवान ¨सह को जिला प्रभारी, डा. चन्द्रपाल ¨सह को जिला महामंत्री, देवराज ¨सह को मंडल सचिव, मंगू ¨सह त्यागी, जिला सचिव तथा सतीश त्यागी, शिव कुमार त्यागी, करन ¨सह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं कपिल चौहान को नौगावां तहसील का संरक्षक मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा आम सहमति बनाए जाने के पश्चात क्षेत्र में एक बार फिर भाकियू एकजुट दिखाई पड़ रही है। पंचायत में दानवीर ¨सह, उम्मेद ¨सह, महावीर ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.