Move to Jagran APP

जारी रहा स्वच्छ भारत अभियान

अमरोहा। दीपावली साफ सफाई का भी त्योहार है। हर कोई अपने घर को सजाता है। दीपावली के साथ ही इन दिनों स्

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 09:03 PM (IST)
जारी रहा स्वच्छ भारत अभियान

अमरोहा। दीपावली साफ सफाई का भी त्योहार है। हर कोई अपने घर को सजाता है। दीपावली के साथ ही इन दिनों स्वच्छ भारत अभियान भी जारी है और दीपावली पर यह दिखा भी। लोगों ने घर ही नहीं, आसपास भी सफाई की। सामाजिक संस्था नई पहल ने बुधवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर सफाई अभियान चलाया। वहीं बाबा बटेश्वर नाथ वासुदेव तीर्थ विद्यालय के बच्चों ने भी सफाई की।

loksabha election banner

दीपावली का अवसर है। स्वयं ही साफ-सफाई का वातावरण बनता है। लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, फिर रंगाई पुताई भी होती है। पिछले तीन चार दिनों से यह सफाई अभियान तेजी से चल रहा था। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर यह रहा है कि लोगों ने न सिर्फ घरों की तरफ बल्कि आसपास की ओर भी ज्यादा ध्यान दिया। स्वयं तो गंदगी फैलाई ही नहीं, दूसरों को भी नहीं फैलाने दी। जहां गंदगी थी, उसकी सफाई भी की गई। लगातार अभियान चल रहा है।

इसी आलोक में बुधवार को नई पहल समाज सेवा संस्थान के स्वयंसेवकों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में अध्यक्ष शकील अहमद, गुलशन जहां, शबनम जहां, लोकेश कुमार, कपिल यादव, रिहाना खातून, साजिद अली ने सहयोग किया। वहीं वासुदेव तीर्थ स्थित बाबा बटेश्वर नाथ विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में चले अभियान में प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। बच्चों ने स्कूल ही नहीं वासुदेव तीर्थ परिसर में बने विभिन्न मंदिरों, अन्य स्थलों के साथ ही रास्तों की भी सफाई की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.