Move to Jagran APP

भक्तों संग इंद्रदेव ने भी किया भगवान शिव अभिषेक

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 09:43 PM (IST)
भक्तों संग इंद्रदेव ने भी किया भगवान शिव अभिषेक

अमरोहा। गजरौला में श्रद्धालुओं संग इंद्रदेव ने भी भगवान शिव का अभिषेक किया। शिवालयों पर जलाभिषेक करने को भक्तों का सैलाब उमड पड़ा। इस दौरान हर-हर महादेव व बम-बम बोले के जयकारे गूंजने से माहौल भक्तिमय बना रहा। प्राचीन चाकेश्वर प्रकटेश्वर शिव मंदिर पर सर्वाधिक संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। यहां दोपहर तक जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

loksabha election banner

पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को सुबह से इंद्रदेव ने भक्तों के साथ क्षेत्र के प्राचीन चाकेश्वर प्रकटेश्वर शिव मंदिर, बस्ती, गंगा प्याऊ शिव मंदिर, स्टेशन, चौपला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, लक्ष्मीनगर, श्रीराम मंदिर, नाईपुरा, कुमराला, खादगूर्जर, कांकाठेर इत्यादि स्थानों के शिवालयों का अभिषेक किया। मंदिरों पर सुबह से दोपहर तक भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों पर उमड़े शिव भक्तों ने शिवलिंग का जल, दुग्ध, शहद, दही, धतूरा, भांग, बेल पत्र आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान शिवालयों पर घंटे घड़ियाल, शंख, हर-हर महादेव के जयकारे व भक्ति गीत गूंजने माहौल भक्तिमय बना रहा। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

वहीं क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं प्राचीन चाकेश्वर प्रकटेश्वर शिव मंदिर पर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने यहां बारिश के बीच कतार में लग जलाभिषेक किया। भोर चार बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर करीब एक बजे तक जारी रहा। शिव मंदिरों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.