मुल्क के अमन चैन व तरक्की की मांगी दुआ
जागरण टीम, जायस : नगर की शिया जामा मस्जिद व सुन्नी जामा मस्जिद सहित कई छोटी बड़ी मस्जिदों में ईद क
जागरण टीम, जायस : नगर की शिया जामा मस्जिद व सुन्नी जामा मस्जिद सहित कई छोटी बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सभी ने मुल्क के अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी। ईदगाह में 25 हजार से अधिक नमाजियों को मौलाना सलमान असरफ ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल गिले शिकवे दूर किए। ईदगाह के बाहर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद, रामनारायन कनौजिया, प्रदीप सिंहल, रमेश बहादुर सिंह, घनश्याम महेश्वरी, उमेश जैन, अशोक मौर्या, विजय कांत त्रिपाठी, वसीम अहमद, इशरत हुसैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
-गले मिल दी एक-दूसरे को बधाई
शहर स्थित जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। गौरीगंज ईदगाह पर विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने मुसलमान भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी। बाबूगंज में नमाज के बाद सपा कोषाध्यक्ष जैनुल हसन ने लोगों गले मिल बधाई देने के साथ ही सभी को सेंवई पिलाकर मुंह मीठा किया।
-अकीदत से मनाया गया ईदुल फितर
जगदीशपुर : जगदीशपुर सहित रानीगंज, गौहर का पुरवा, वारिशगंज, जाफ रगंज, कठौरा, कमरौली, स्लाबतगढ़, महोना, सिंदुरवा, बनभरिया सहित ब्लाक के सभी ईदगाह में लगभग साढ़े नौ बजे ईदुल फि तर की नमाज अदा की गयी।
बाजारशुकु ल : क्षेत्र में स्थित ईदगाहों में रोजादारों ने ईद की नमाज अता की। कस्बा समेत किसनी, बदलगढ़, शेखवापुर, नादी आदि गावों में स्थित ईदगाहों पर लोगों ने नमाज अदा की।
अमेठी : शहर की जामा मस्जिद पर ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद के पेशइमाम ने सभी को पर्व की बधाई दी। पूर्व मंत्री डा. अमीता सिंह ने शहर व क्षेत्र में लोगों से मिलकर त्योहार की बधाई
दी। व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, लईक हवारी, बाबू खान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा, धर्मेन्द्र शुक्ल, डा.नरेन्द्र मिश्र, सर्वेश सिंह, अनिल शुक्ला, मो आसिफ ने लोगों से मिलकर पर्व की बधाई दी।