आंधी तूफान में ढहाया तीन महिलाओं पर कहर
मुसाफिरखाना : रविवार की रात अचानक आयी आंधी - पानी में जहा एक ओर दर्जनों पेड़ उखड़े। वहीं तीन अलग-अलग श
मुसाफिरखाना : रविवार की रात अचानक आयी आंधी - पानी में जहा एक ओर दर्जनों पेड़ उखड़े। वहीं तीन अलग-अलग शादी समारोहों में टेंट गिरने से तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। पहला वाकया क्षेत्र के मंगलम इंटर कालेज में शादी समारोह चल रहा था। इसी बीच आयी आंधी तूफान में गुड़िया पुत्री स्व: राम अवध निवासी वार्ड संख्या 2 नगर पंचायत मुसाफि रखाना का पैर दो जगह से टेंट गिरने से टूट गया। दूसरी घटना में सीतावती पत्नी सीता राम निवासी कूड़ेभार के ऊपर टेंट की पाइप गिरने से महिला का पैर टूट गया।
तीसरी घटना में निर्मला पत्नी गोरख नाथ निवासी वार्ड संख्या 7 कस्बे में एक शादी समारोह में हिस्सा ले रही थी। इसी बीच टेंट महिला के ऊपर गिर गया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख उसे लखनऊ भेज दिया।