धार्मिक कार्यो के साथ सामाजिक भी है सगरा आश्रम
गौरीगंज, जागरण संवाददाता : श्रीमत परमहंस सेवाश्रम सगरा बाबूगंज में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयो
गौरीगंज, जागरण संवाददाता : श्रीमत परमहंस सेवाश्रम सगरा बाबूगंज में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जगत राज व पुलिस अधीक्षक हीरालाल रहे।
जिलाधिकारी जगत राज ने कहाकि हमारा धर्म राष्ट्र धर्म है और कर्म राष्ट्र का विकास है। हमें ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे राष्ट्र और समाज का हित हो। उन्होंने कहा कि मौनी स्वामी द्वारा सगरा आश्रम से धर्म के साथ ही समाज के लिए भी काफी कुछ किया जा रहा है, यह सुखद है। पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने कहा कि संत महात्माओं का कार्य धर्म सत्संग है, लेकिन यह बड़ी बात है कि मौनी स्वामी धार्मिक कार्यो के साथ ही सामाजिक कार्यो में भी हिस्सा लेते हैं। मौनी स्वामी ने अधिकारियों को आश्रम के इतिहास से परिचित कराया। इसके बाद अधिकारियों ने वहां पौधरोपण भी किया। इस मौके पर जगदीश पीयूष, प्रकाश मिश्र, आशीष पांडेय, रज्जू शुक्ला, भूपेंद्र मिश्र उर्फ मुन्नू ऐधी, डा. बृजेश उपाध्याय समेत कई लोग मौजूद रहे।
गुरु पूर्णिमा पर हुआ संकीर्तन
तिलोई : क्षेत्र के महेशपुर स्थित संत पथिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा अवसर पर वक्ताओ ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया।
सन्त पथिक विद्यालय के प्रबंधक शिवाकात त्रिपाठी शास्त्री जी ने लोगों को संबोधित करते हुए गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि गुरू धर्म से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। गुरू ही व्यक्ति को दिशा देता है। ऐसे में गुरु के सहयोग के बिना कोई भी व्यक्ति महान नहीं बन सकता। गुरु का दर्जा भी कोई प्राप्त नहीं कर सकता है। गुरु पूर्णिमा अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्री पथिक के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।