जर्जर सड़क पर चलना मुश्किल
फु रसतगंज,संवादसूत्र:डीह रजबहा की पटरी पर बनीं सड़क की हालत खराब है। लोग आए दिन सड़क पर गिरकर चोटिल हो
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 06:08 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 04:07 AM (IST)
फु रसतगंज,संवादसूत्र:डीह रजबहा की पटरी पर बनीं सड़क की हालत खराब है। लोग आए दिन सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लेकिन बार-बार की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
नहर कोठी चौराहे से सरवन होते हुए केसरिया गाव मजरे बेतौरा तक की लंबाई लगभग सात किमी है। इस मार्ग पर लगभग 25 गावों के लोगो का आना जाना बना रहता है। लेकिन सड़क गडढे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों की माने तो जब से इस सड़क का निर्माण हुआ है इसके बाद किसी भी अधिकारी की निगाहें सड़क पर नहीं पड़ी। न ही कोई मरम्मत तक की गयी। गढ्डो में तब्दील सड़क पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिससे सड़क पर चलना दूभर हो गया है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें