पंडित दीनदयाल के आदर्शों का आत्मसात करने की जरूरत
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विकास खंड मुख्यालय रामनगर में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मश्
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) : विकास खंड मुख्यालय रामनगर में चल रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। अंतिम दिन के कार्यक्रम का आगाज ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं जिला पंचायत सदस्य फूलमती यादव ने मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण से किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आदर्शों पर चलकर राष्ट्र व समाज को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। जिला पंचायत सदस्य फूलमती यादव ने विस्तृत रुप से पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृतांत पर चर्चा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। हम सभी को उनके जीवन से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव व संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर के छात्रों ने भी प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें गीत व नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। खंड विकास अधिकारी कर्मराज, एडीओ पंचायत रमाकांत मिश्र, एडीओ पंचायत सहकारिता राजमुनि यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील यादव, सतीश तिवारी, अजय ¨सह, शिप्रा, पूजा चौरसिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, वेदप्रकाश, अनूप कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।