दो महिलाओं की चोटी कटी
अंबेडकरनगर : जिले में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते क्षेत्रवासियों मे
अंबेडकरनगर : जिले में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते क्षेत्रवासियों में दहशत है।
जलालपुर : जैतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिन में 10 बजे रत्ना गांव के मजरे इनामीपट्टी में नई नवेली दुल्हन की ससुराल में घर के अंदर ही चोटी अचानक कट गई। 23 वर्षीय विवाहिता जारा की शादी पांच माह पूर्व गांव के शहनवाज सिद्दीकी के साथ हुई थी।
जहांगीरगंज : थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव में सीमा (20) पत्नी उमेश की शुक्रवार की रात्रि चोटी कट गई। उसके सिर में अचानक तेज दर्द होने लगा। सीमा ने रात में ही जागकर यह बात परिजनों को बताई और फिर बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजन सीमा को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी जहांगीरगंज लाए, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएचसी अधीक्षक उदयचंद्र यादव ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है यदि कहीं चोटी कटने की घटना होती है तो धैर्य से काम लें। यह किसी कीड़े के द्वारा काटा जा रहा है अन्य अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।