जीवों को बचाने के लिए करें पौधरोपण : डीएम
अंबेडकरनगर : धरती पर हरियाली बनाने के लिए सभी को पौधरोपण करना होगा तभी सभी जीवों को बचाया जा सकेगा।
अंबेडकरनगर : धरती पर हरियाली बनाने के लिए सभी को पौधरोपण करना होगा तभी सभी जीवों को बचाया जा सकेगा। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की भी आवश्यकता है।
उक्त बातें जिला अधिकारी अखिलेश ¨सह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पौधरोपण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए निजी संस्थान, स्कूल, रोटरी क्लब आदि भी सहयोग करें। बैठक में जानकारी देते हुए प्रभागीय वनाधिकारी एके शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत लाखों पौधे रोपने का कीर्तिमान स्थापित करने की कवायद में जुटा है। इसी क्रम में पौधरोपण के लिए गड्ढों की खोदाई कर दी गयी है। बताया गया कि पौधरोपण के लिए जिले के नौ ब्लॉकों में 114 स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन पर गढ्ढों की खोदाई पूरी हो चुकी है। मानव के साथ-साथ धरती पर सभी जीवों को जीने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसके लिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है। उन्होंने बताया कि इन कमियों को पूरा करने का एक ही उपाय है कि धरती पर हरियाली बनी रहे। इसके लिए पौधरोपण करना होगा। वन विभाग इस वर्ष बरसात के समय में जिले के अकबरपुर, टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज रामनगर, जलालपुर, भियांव, कटेहरी व भीटी ब्लॉकों में एक बार फिर रिकार्ड पौधरोपण की तैयारी में है। दस लाख 89 हजार 55 पौधे रोपे जाएंगे। इसकी शुरुआत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर की।