भाजपा सरकारों से जनता को मिली निराशा
अंबेडकरनगर : जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को अपना भविष्य सौंपा था, उन्हें सिर्फ दोनों सरकारों से निरा
अंबेडकरनगर : जनता ने जिस उम्मीद से भाजपा को अपना भविष्य सौंपा था, उन्हें सिर्फ दोनों सरकारों से निराशा मिली है। केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के चलते आधारभूत ढांचा का निर्माण कमजोर हो रहा है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव शिवशंकर पांडेय ने मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ गए हैं, इस पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। मथुरा, सहारनपुर, इलाहाबाद तथा लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम हिस्सों में अपराधी तत्वों का मनोबल बढ़ा है इसमें सुधार की तत्काल आवश्यकता है। पांडेय ने बताया कि किसानों का कर्जा माफ अंशिक किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है इससे उनका हित नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने बिना किसी भेदभाव के ही कर्जमाफी की थी जो अब तक का इतिहास रहा है। प्रदेश महासचिव ने विधायक आराधना मिश्रा को स्थानीय निकाय चुनाव में फैजाबाद मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की है। इस मौके पर सुनील मिश्र, संजय तिवारी, राम जनम दुबे, द्विजेंद्र नारायन शुक्ल, राजन यादव, संतोष तिवारी, उमेश यादव, संतराम आदि मौजूद रहे।