तो कार्रवाई के लिए करना होगा हफ्तों इंतजार
अंबेडकरनगर : बसखारी थाना क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं की जानकारी के लिए क्षेत्र के चार स्थानों पर
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 10:23 PM (IST)
अंबेडकरनगर : बसखारी थाना क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं की जानकारी के लिए क्षेत्र के चार स्थानों पर शिकायत पेटिकाएं लगायी गयी हैं। लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक इन्हें नहीं खोला जा सका। इनमें से एक पेटिका थाने के गेट पर जबकि दूसरी चंद कदम दूर बसखारी चौराहे पर लगी है, इनको भी खोलने की फुर्सत नहीं मिली। ऐसे में पीड़ितों की समस्याओं का निदान कैसे होगा? यह यक्ष प्रश्न है। यह हाल तब है जबकि शासन की मंशा के अनुरूप इस शिकायत पेटी को रोज शाम खोलकर प्राप्त प्रार्थना पत्र का अवलोकन किया जाना चाहिए। एसओ राजेश कुमार यादव का कहना है कि शिकायत पेटिकाओं को ज्लद खोला जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें