योग से आवाम को बना रहे निरोग कमलेश
अंबेडकरनगर : योग के जरिये समाज को स्वस्थ बनाने के लिए 50 वर्षीय कमलेश कुमार वर्मा ग्रामीणों को योग क
अंबेडकरनगर : योग के जरिये समाज को स्वस्थ बनाने के लिए 50 वर्षीय कमलेश कुमार वर्मा ग्रामीणों को योग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे पिछले आठ वर्षों से इस कार्य में लगे हुए हैं।
टांडा ब्लॉक के ग्राम कोड़रा निवासी कमलेश कुमार वर्मा प्रतिदिन सुबह लोगों को योग कराते हैं। इसके लिए पहले से निर्धारित गांवों में योग शिविर का आयोजन किया जाता है। वर्मा ने बताया कि वर्तमान परिवेश में रक्तचाप, मधुमेह, घुटनों का दर्द आम बात हो गई है। इससे नौजवान भी अछूते नहीं हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए योग महत्वपूर्ण जरिया है। प्रतिदिन आधा घंटे ही योग कर निरोगी जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में लगभग दौ सौ से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और स्वेच्छा से भी कोई बुलाता है तो उस गांव में भी शिविर आयोजित कर लोगों को जानकारी मुहैया कराई जाती है। उन्होंने लोगों से योग करने को कहा। वह बोले कि इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। उनके जीवन का यही मकसद है कि अधिकाधिक लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का जरिया मिल सके।