बारिश से दीवार ढही, दो घायल
अंबेडकरनगर : रिमझिम बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से महिला एवं किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मलब
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:59 PM (IST)
अंबेडकरनगर : रिमझिम बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से महिला एवं किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मलबे से बाहर निकाल परिवारीजनों ने गंभीरावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। हादसा कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र का है। अहिरौली थाना क्षेत्र के खोरिया गांव निवासिनी मीरादेवी 30 पत्नी सुभावन गत दिनों कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र स्थित छोटी हरीपुर गांव स्थित ननिहाल आई थीं। शनिवार को पूर्वाह्न वह अनीता 17 पुत्री आशाराम के साथ खाना पका रही थीं। इस दौरान रिमझिम बारिश के कारण कच्ची दीवार ढह गई। उसके नीचे दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें