नुक्कड़ नाटक व रैली से फैला रहे जागरूकता
अंबेडकरनगर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की ह
अंबेडकरनगर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पालिका प्रशासन ने पहल की है। पालिका नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता रैली निकाल लोगों से घरों में शौचालय का निर्माण कराने की अपील कर रहा है। पालिका इसके लिए सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से लोगों को रुबरू करवा रही है।
नगर पालिका परिषद अकबरपुर ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए अनोखी पहल की है। पालिका प्रशासन सुमन द फाउंडेशन के साथ मिल कर नगर को स्वच्छ बनाने की मुहिम छेड़ दी है। इसके लिए नगर के मुहल्लों का चयन कर उसमें नुक्कड़ नाटक एवं जागरुकता रैली का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने गत शुक्रवार को नगर के लोरपुर ताजन वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यक्ष से कलाकारों ने लोगों से खुले में शौच न कर घरों में शौचालय का निर्माण कराने की अपील की। इसके उपरांत पालिका कर्मियों एवं ग्रामीणों ने वार्ड के विभिन्न मुहल्लों में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी ने कहा कि पालिका प्रशासन घर-घर में शौचालय हो इसके लिए ²ढ संकल पित है। जिन घरों में शौचालय नही है। उनको सरकार पालिका के माध्यक्ष से आठ हजार रुपये अनुदान प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अवर अभियंता दिनेश राय, बृजेश शुक्ला, ओकार तिवारी, अनूप कुमार, रमाकांत वर्मा समेत अन्य पालिका कर्मियों को जिम्मा सौंपा गया है। वहीं व्यवस्था में सुधार के लिए सभासदों से सहयोग पालिका प्रशासन प्राप्त कर रहा है। अधिशाषी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि नगर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।