कर्मचारियों के साथ सीएमओ ने खुद का वेतन भी रोक
अंबेडकरनगर : इस बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ईद फीकी रह सकती है। कारण उनका वेत
अंबेडकरनगर : इस बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की ईद फीकी रह सकती है। कारण उनका वेतन रोक दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं की उपलब्धियां संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीआर चंद्रा ने स्वयं सहित सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी कर्मी भी शामिल हैं।
अप्रैल व मई माह में शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियां संतोषजनक नहीं हैं। इसके बाद बैठकों एवं पत्राचार के साथ-साथ नोडल अधिकारियों के माध्यम से सीधे निर्देश दिया गया, लेकिन भौतिक सत्यापन में उपलब्धियों में सुधार नहीं पाया गया। इस पर सीएमओ ने अपना व सभी अधीनस्थ कर्मियों का वेतन कार्य में सुधार करने तक रोक दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गंगाराम चंद्रा ने बताया कि जब तक योजनाओं में सुधार नहीं होगा तब तक मैंने स्वयं सहित सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सभी केंद्र चिकित्सा प्रभारियां, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सहायक शोध अधिकारी, संबंधित पटल सहायक लेखा लिपिक का वेतन रोक दिया है। उन्होंने बताया कि इस बीच जिसका कार्य बेहतर पाया जाएगा, उस ब्लॉक के लोगों को वेतन दे दिया जाएगा।