भाजपा का चेहरा बेनकाब
अंबेडकरनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरें
अंबेडकरनगर : कांग्रेस उपाध्यक्ष व अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार के सत्तासीन होने से भाजपा का लोकतंत्र विरोधी, हिटलर शाही चेहरा बेनकाब हो गया। साथ ही साथ उप्र में 2017 में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। वह जनपद मुख्यालय पर कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि मोदी को असली डर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इसलिए है कि भाजपा नैतिकता से नीचे गिरकर हथकंडे अपना रही है। सपा, बसपा, भाजपा को जवाब उप्र की जनता देगी। नगर के तहसील तिराह पहुंचने अनीस खां के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। उन्होंने अल्पसंख्यक विभाग जोन कार्यालय पर बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता अनीस व संचालन अवधेश कुमार मिश्र ने किया। बैठक में रामजनम दुबे, गुलाम रसूल छोटू, विश्वभान मिश्र, राजन यादव, हिमायतुल्लाह, बरकत अली, शकील अहमद, बलराम गुप्त, रितेश तिवारी, संदीप ¨सह, वीरेंद्र शर्मा, संतराम, प्रवीण यादव, रामअरज यादव, नरेंद्र प्रजापति आदि मौजूद थे।