सरकारी भूमि से हटवाएं कब्जे
अंबेडकरनगर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) ने सरकारी भूमि और तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे के ख
अंबेडकरनगर : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) ने सरकारी भूमि और तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट धरना दिया। जिलाध्यक्ष नन्हेलाल उर्फ चलाकू पाल ने किसानों और गरीबों की समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से इसके समबद्ध तरीके से निदान कराने की मांग की। संगठन ने जनसमस्याओं के साथ ही सरकारी संपत्ति का संरक्षण करने तथा अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष ने तीन ¨बदुओं का ज्ञापन जिलाधिकारी विवेक को सौंपते हुए जलालपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरवाह में तालाबों के सूख जाने की शिकायत की। ऐसे में जीव जंतुओं को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। लिहाजा तालाबों में पानी भरवाए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा गांव के तालाबों व खलिहानों पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत डीएम से करते हुए से मुक्त कराने की मांग हुई है। भाकियू ने प्रशासन से तीन सदस्यीय कमेटी गठित करते हुए सरकारी संपत्ति को चिन्हित करने और तालाबों की खोदाई कराए जाने की मांग की है। यूनियन ने कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि गरीबों को राशन वितरित किए जाने के बजाए कालाबाजारी किया जा रहा है। इसके लिए कमेटी गठित कर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में राशन का वितरण कराया जाए। यही नहीं खाद्य सुरक्षा का राशन कार्ड बनाए जाने में भी अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया गया है। संगठन की ओर से तालाब खुदवाओ पानी बचाओ अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन के जरिए प्रशासन को आगाह किया कि आगामी दिनों में संबंधित समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।