Move to Jagran APP

लाल निशान से नीचे खिसकी घाघरा

टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के लाल निशान से नीचे की ओर खिसकने लगा है। बीते शाम से

By Edited By: Published: Mon, 17 Aug 2015 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2015 12:02 AM (IST)
लाल निशान से नीचे खिसकी घाघरा

टांडा (अंबेडकरनगर) : घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के लाल निशान से नीचे की ओर खिसकने लगा है। बीते शाम से नदी के जल स्तर में आठ सेंटीमीटर की कमी आयी है। फिलहाल नदी का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे है।

loksabha election banner

बीते शाम नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ही नीचे रह गया था। रविवार की प्रात: नदी का जल स्तर नापा गया तो नदी के जल स्तर से आठ सेंटीमीटर की और कमी पायी गई। नदी का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र 23 सेंटीमीटर ही नीचे है। नदी का जल स्तर नीचे खिसकने से नदी में आढ़ आने की आशंका से भयभीत नदी के मध्य बसे मांझ उल्टहवा गांव के ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। हालांकि मांझा उल्टहवा गांव पंचायत के प्रधान शिवप्रसाद यादव की मानें तो बाढ़ का पानी नीचे उतर रहा है। किसी समय बाढ़ आने की संभावना बनी हुई है। नगर के मेहनिया मोहल्ला अब भी पानी से तीन तरफ से घिरा है। इसके पश्चिम स्थित धोबी घाट बिछावट पानी में डूबा है। धोबी कपड़ा नहीं सुखा पा रहे है। कपड़ों को सुखाने के लिए अन्य स्थानों लेकर जाना पड़ रहा है। तहसीलदार राजेश ¨सह ने बताया कि नदी के जल स्तर में कभी आने से बाढ़ का खतरा एक बार फिर टल गया है। नदी की निगहबानी करायी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.