Move to Jagran APP

आजादी की वर्षगांठ पर झूमकर लहराया तिरंगा

अंबेडकरनगर : जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता की धुनों पर शनिवार को तिरंगा झूमकर लहराया। जि

By Edited By: Published: Mon, 17 Aug 2015 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2015 12:01 AM (IST)
आजादी की वर्षगांठ पर झूमकर लहराया तिरंगा

अंबेडकरनगर : जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता की धुनों पर शनिवार को तिरंगा झूमकर लहराया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल तक आजादी की 69 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। सरकारी एंव गैर सरकारी कार्यालयों पर ध्वज फहराते हुए सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले अमर सपूतों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के अलावा अधिकारियों ने पौधरोपित किए।

loksabha election banner

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रात: सात बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। नगर स्थित गांधी आश्रम से जिलाधिकारी विवेक ने छात्र-छात्राओं को प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी लोहिया चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई। जनपद न्यायालय पर जिला जज डा. गोकुलेश, कलेक्ट्रेट पर डीएम विवेक, पुलिस कार्यालय पर एसपी पंकज कुमार, विकास भवन पर सीडीओ मन्नान अख्तर, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डा. आरपी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए राजबहादुर मौर्य, सीएमओ कार्यालय पर डा. मेजर बीपी ¨सह ने ध्वजारोहण किया। वहीं डीएम विवेक ने कलेक्ट्रेट, एसपी पंकज ने पुलिस लाइंस एवं उपजिलाधिकारी पंकज ने तहसील अकबरपुर में पौधरोपण किया। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में पालिकाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किया। जनपद न्यायालय के बार भवन पर अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्लाव उपभोक्ता फोरम पर अध्यक्ष बीपी मिश्र ने ध्वजारोहण किया। कृषि विज्ञान केंद्र पांती पर केंद्राध्यक्ष डा. रवि प्रकाश मिश्र ने ध्वजारोहण किया।

क्रास कंट्री रेस में सीमा ने मारी बाजी : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित क्रास कंट्री रेस में जिले भर से छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सीनियर वर्ग में वीरेंद्र कुमार यादव, जूनियर वर्ग में कामरान, सब जूनियर वर्ग में अनुराग तथा बालिका वर्ग में सीमा राजभर ने बाजी मारी। इसके अलावा प्रतियोगिता में कमल नागर, भूपेंद्र यादव, रवि कुमार, आशीष यादव, शशिकांत, प्रखर मिश्र, अमरनाथ, अमित यादव, हर्षित पटेल, मनुज कुमार, आनंद शर्मा, शुभम यादव, अमित कुमार, हरिकेश राजभर, अभिषेक यादव के अलावा प्रियंका, श्रेया, महिमा, ¨रकी तथा बबिता ने प्रतिभाग किया। डीएम विवेक ने रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम एसपी ¨सह, पंकज के साथ लालबिहारी ¨सह, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. महेंद्र प्रकाश, प्रदीप प्रताप ¨सह, मोहम्मद हसन व अशोक सोनकर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस: राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में प्रधानाचार्य सुरेशलाल श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमेश प्रभा जेटली ने झंडारोहण किया। यहां प्रियदर्शी जेटली, प्रधानाचार्य शिवहर्ष ¨सह मौजूद रहे। विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र ने झंडा फहराया। परिषदीय विद्यालय में चयनित मॉडल स्कूल प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने ध्वजारोहण किया। तदुपरांत बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। सीबी ¨सह लॉ कॉलेज में अध्यक्ष चंद्रवती ¨सह ने ध्वज फहराया। यहां कॉलेज के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे। अंबेडकरनगर सेवा संस्थान पर उपनिदेशक डा. अनिल कुमार, जनता दल यूनाईटेड कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. अमरजीत मौर्य, देशभक्त न्याय पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष आज्ञाराम पटेल, नेहरू युवा केंद्र पर विनय कुमार मिश्र, तक्षशिला अकादमी पर रमेशचंद्र पाठक, डीएवी साइंस एकेडमी पर प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी, रामसमुझ महाविद्यालय पर प्रबंधक लक्ष्मीचंद्र खरवार, पुष्पा महाविद्यालय पर सोनू खरवार ने ध्वजारोहण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.