एसपी कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा
अंबेडकरनगर : कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए थाने से लेकर
अंबेडकरनगर : कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कही। वह नगर के शहजादपुर कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहाकि कार्यकर्ताओं को डरने की जरूरत नही है। जिले में यदि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न होता है तो संगठन चुप नही रहेगा। पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहाकि कार्यकर्ता घर घर संपर्क कर पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों से आमजन को अवगत कराते हुए प्रदेश के कुशासन एवं अराजकता की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। बैठक के दौरान मडंलो में कार्यशाला की तिथि की घोषणा की गई। उन्होने बताया कि जहागीरगंज पूर्वी, रामनगर उत्तरी, रामनगर दक्षिणी, बसखारी उत्तरी, बसखारी दक्षिणी, टांडा नगर, टांडा पूर्वी, कटेहरी मध्य, कटेहरी दक्षिणी 17 मई को एवं 18 मई को इल्तिफातगंज में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वहीं अकबरपुर उत्तरी में 19 एवं जहागीरगंज पश्चिमी व किछौछा नगर में 20 मई को कार्यशाला का आयोजन होगा। इसी प्रकार अकबरपुर नगर, अकबरपुर पश्चिमी, भियांव उत्तरी में 21, भीटी दक्षिणी, भीटी उत्तरी, अकबरपुर दक्षिणी, जलालपुर नगर, जलालपुर दक्षिणी, जलालपुर पश्चिमी 22 एवं जलालपुर उत्तरी व भियांव दक्षिणी में 23 मई को कार्यशाला का आयोजन होगा। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री अमरनाथ ¨सह, इंद्रमणि शुक्ला, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, ज्ञान सागर ¨सह, रामअर्ज वर्मा, रमाशंकर ¨सह, भारती ¨सह, अनीता देवी, सरिता वर्मा, रघुनंदन राजभर, भरत शुक्ला, अजय तिवारी, दिनेश पांडेय, पंकज ¨सह, शुभम अग्रहरि, सुभाष वर्मा, श्यामबाबू गुप्ता, संजय ¨सह, समीर ¨सह आदि मौजूद रहे।