रोजाना जाम, अवाम हलकान
जलालपुर (अंबेडकरनगर) : स्थानीय कस्बे में जाम की समस्या आम हो गई है। इससे निजात दिलाने के बजाय पुलिस-
By Edited By: Published: Sat, 09 May 2015 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2015 11:55 PM (IST)
जलालपुर (अंबेडकरनगर) : स्थानीय कस्बे में जाम की समस्या आम हो गई है। इससे निजात दिलाने के बजाय पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक की भूमिका में है। अतिक्रमण के चलते पल-पल लगने वाले जाम से नगर क्षेत्र में आवागमन थम जाता है। मारा-मारी की नौबत आ जाती है। जलालपुर-रामगढ़ मार्ग स्थित यादव चौराहा व पोस्ट आफिस के सामने शनिवार को घंटों जाम लगा रहा। जाम से मरीजों को नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए एंबुलेंस वाहनों को परेशानी होती है। नगरवासियों ने ऐसी स्थिति से निजात के लिए शासन से यातायात पुलिस की व्यवस्था की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें