युवाओं से धोखा कर रही प्रदेश सरकार
अंबेडकरनगर : प्रदेश के जिलों में कानून-व्यवस्था में ध्वस्त हो गई है। भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर है। यु
अंबेडकरनगर : प्रदेश के जिलों में कानून-व्यवस्था में ध्वस्त हो गई है। भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर है। युवाओं के साथ प्रदेश सरकार धोखा कर रही है। यह बातें पूर्व मंत्री अनिल तिवारी ने कहीं। वह आठ सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। सांसद हरिओम पांडेय ने कहाकि प्रदेश की सपा सरकार किसानों को लूटने का कार्य कर रही है। नौजवानों एवं बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहाकि जिले में ओलावृष्टि एवं बारिश से किसानों की फसल को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों का शीघ्र मुआवजा दिया जाए। राष्ट्ीय परिषद सदस्य रमाशंकर ¨सह ने कहा कि सूबे की सपा सरकार युवाओं, किसानों एवं बेराजगारों की उत्पीड़न करने में जुटी है। प्रदर्शन सभा मे पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर ¨सह, इंद्रमणि शुक्ल, रामअर्ज वर्मा, दिनेश पांडेय, अमरनाथ ¨सह, डॉ. आनन्द बहल, भारती ¨सह, ज्ञानेंद्र पांडेय, धर्मवीर मिश्र, एवं विनोद ¨सह आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व कार्यकर्ता नगर के ओवरब्रिज के नीचे एकत्रित हुए। जहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।