लोहड़ी व मकर संक्रांति पर रही धूम
अंबेडकरनगर : मकर संक्राति का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। त्योहार को विधि-विधान से मनाने के
अंबेडकरनगर : मकर संक्राति का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। त्योहार को विधि-विधान से मनाने के लिए आयोजनों की होड़ रही। लोगों ने हवन-पूजन एवं खिचड़ी भोज का आयोजन कर ¨हदू नव वर्ष का स्वागत किया।
जनपद न्यायालय में बार एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित खिचड़ी भोज में अध्यक्ष डीपी सिंह ने कहाकि यह दिन लोगों को एक नई शुरुआत की प्रेरणा देता है। ¨हदू नव वर्ष के पहले दिन हम सभी को नए जोश के साथ कार्य करने की पहल करनी होगी। जिससे हम एक नया मुकाम हासिल कर सकें। इस दौरान अधिवक्ताओं ने खिचड़ी का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केडी मिश्रा, विनोद श्रीवास्तव, ताराकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र मिश्रा, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं मकर संक्राति के अवसर पर आर्य समाज मंदिर में हवन-पूजन के साथ ¨हदू नव वर्ष का लोगों ने स्वागत किया। इसके उपरांत शाम को आयोजित सहभोज में लोगों ने खिचड़ी का लुफ्त उठाया। इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद, विनोद कुमार प्रधान, राधेकृष्ण विश्वकर्मा, संजय आर्य, अजय, सत्यजीत, शैलेंद्र, ज्ञानप्रकाश, अशोक, ओमकार, सुरेंद्र गुप्ता एवं मोहन आदि मौजूद रहे।
उधर लोहड़ी का पर्व जिले भर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नगर के शहजादपुर कस्बे में स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गत मंगलवार की शाम शब्द, कीर्तन एवं भजन के साथ गुरुवाणी का संदेश पढ़ा गया। नई फसल के पक कर तैयार होने एवं समाज में समरसता का माहौल कायम रखने के लिए मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व परंपरा के अनुसार गुरुद्वारे के समक्ष हर्षोल्लास से मनाया गया। देर रात तक लोग जश्न में डूबे रहे। ढोल की थाप पर लोगों ने जमकर भांगड़ा किया। इस दौरान प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, किशोर छाबड़ा, संजय मखीजा, मनोज, अमनदीप सिंह, रॉकी मखीजा, राजेश सिंह, विमला देवी, राजू अरोड़ा एवं विक्की मखीजा आदि मौजूद रहे।