किसी भी वाद का नहीं हो सका निस्तारण
अंबेडकरनगर : महिलाओं के विवादों के निस्तारण के लिए आयोजित समाधान दिवस में एक भी वाद का निस्तारण नही
अंबेडकरनगर : महिलाओं के विवादों के निस्तारण के लिए आयोजित समाधान दिवस में एक भी वाद का निस्तारण नही किया जा सका। तीन मामलों मे महज एक में दोनों पक्ष समाधान दिवस में पहुंच सके। हालांकि वार्ता के उपरांत मामले को निस्तारित नही किया जा सका।
शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में महिला समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर अनीता, निधि दुबे एवं पूनम के विवादों के निस्तारण के लिए ससुराल एवं मायके पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। महज एक मामले में अनीता एवं रामप्रसाद के परिवारीजन समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान एसओ निशा शुक्ला एवं महिला आरक्षी निशा वर्मा ने सुलह समझौते के आधार पर मामले के निस्तारण का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष के लोग घंटो की वार्ता के बावजूद मामले का निराकरण नही कर सके। ऐसे में निधि एवं पूनम को आगामी सात जनवरी को दोनों पक्षों के लोगो को पुन: बुलाया गया है।