नागरिकों को जाम से निजात नहीं
अंबेडकरनगर : दीपावली पर्व पर बाजारों में लोगों की भीड़ दिनभर उमड़ती रही। इस कारण नगर की सड़कें जाम की
अंबेडकरनगर : दीपावली पर्व पर बाजारों में लोगों की भीड़ दिनभर उमड़ती रही। इस कारण नगर की सड़कें जाम की समस्या से जकड़ी रहीं। मुख्य मार्ग से बाजार तक यह समस्या बरकरार रही। इससे निजात दिलाने के तमाम कवायद बौनी साबित हुई।
नगर का जुड़वा कस्बा अकबरपुर-शहजादपुर बुधवार को दिन भर जाम की चपेट में रहा। बाजारों से लेकर मुख्य मार्ग पर रह-रह कर जाम की समस्या बरकरार रही। बाजारों में चारपहिया वाहनों का भी दिनभर आवागमन होता रहा। नतीजतन बाजारों में भी जाम की समस्या से लोग दिनभर परेशान रहे। वहीं पहितीपुर तिराहा, दोस्तपुर तिराहा, नई सड़क, तहसील तिराहा, फैजाबाद मार्ग एवं बस स्टेशन क्षेत्र में पूरे दिन वाहनों की कतार लगी रही। नगर में दो पहिया वाहनों के आमने-सामने होते ही जाम की समस्या बनी रही। वहीं तहसील तिराहे एवं बस स्टेशन पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था को दुरुस्त करने से परहेज करते दिखे। नतीजतन लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात उपनिरीक्षक सुधांशु वर्मा ने बताया कि पर्व के कारण भीड़ बढ़ने से समस्या उत्पन्न हुई। जिसे काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया।