राम वन गमन से डबडबा आई दर्शकों की आंखें
अंबेडकरनगर : नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में श्रीराम लीला संचालक सांस्कृतिक मंडल गांधीनगर के तत्वावधान
अंबेडकरनगर : नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में श्रीराम लीला संचालक सांस्कृतिक मंडल गांधीनगर के तत्वावधान में रामलीला मंचन के दौरान सोमवार को राम वन गमन का मंचन किया गया। यह दृश्य देख दर्शकों की आंखें डबडबा आयीं।
रामलीला मंचन के पांचवें दिन बिहार प्रांत के समस्तीपुर के भगवती नाट्य कला परिषद की महिला कलाकारों ने कैकई व मंथरा संवाद का मंचन किया। इसके उपरांत पुरुष कलाकारों ने राम वन गमन का मंचन किया। राम, सीता व लक्ष्मण के वन जाने का दृश्य बहुत की भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया। इस कारण मौजूद दर्शकों की आंख नम हो गईं। देर रात तक दर्शकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान संरक्षक शिवकुमार वर्मा, प्रभाषचंद्र श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय उर्फ फंटू, दिनेश, धीरज पांडेय, पिंकू यादव, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।