Move to Jagran APP

प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए

By Edited By: Published: Tue, 01 Jul 2014 09:21 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jul 2014 09:21 PM (IST)

अंबेडकरनगर : विधानसभा पर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग किया। इस दौरान आंदोलित कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र सदर एसडीएम सोमदत्त मौर्य को सौंपा।

loksabha election banner

आंदोलित कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि बिजली, पानी के अभाव में जनता त्रस्त है। बेरोजगार नौजवान बेकार घूम रहे हैं। चोरी, डकैती, हत्या व दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी स्थिति में प्रदेश का नौजवान, किसान, व्यापारी, दुकानदार, शिक्षक, छात्र सभी आंदोलित है। समस्याओं के निराकरण के बजाय प्रदेश सरकार आंदोलनकारियों पर बर्बर लाठी तथा गोली चला रही है। विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमाशंकर सिंह, अमरनाथ सिंह, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, सुदीप मिश्र, गगन मिश्र, भरत शुक्ल, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह, रामबहाल वर्मा, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रघुनंदन राजभर, आंनद जायसवाल, लालजी मिश्र, शैलेंद्र कुमार मिश्र व प्रभात सिंह आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.