लोस चुनाव में दांव मारने की तैयारी
अंबेडकरनगर : आसन्न लोकसभा चुनाव में ग्राम प्रधान संघ दांव मारने की तैयारी कर रहा है। ग्राम प्रधान इंद्रमणि मिश्र की ओर से लोकसभा चुनाव लड़े जाने की इच्छा जताते संगठन के प्रदेश प्रभारी को अवगत कराया है। इस संबंध में संगठन ने ब्लाक पदाधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधानों से राय एकत्र करने का निर्देश दिया गया है।
रविवार को नगर के एक सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रुद्र प्रसाद उपाध्याय ने विकास कार्यो की चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधानों के मानदेय, बीपीएल सूची, आवास, वृद्धा, विधवा एवं विकलांग पेंशन योजनाओं पर चर्चा करते हुए ग्राम निधि प्रथम एवं द्वितीय खातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधान संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल तिवारी तथा फैजाबाद के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने संबोधित किया। संगठन के प्रधान की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर चर्चा लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के पास भेजा गया है। इस मौके पर सुरेश यादव, अमरजीत, उर्मिला, राशिद खान, बाबूराम तिवारी, शिव गुलाम, गणेश प्रसाद, प्रमोद सिंह, देवेंद्र वर्मा, फिरतू चौधरी आदि मौजूद रहे।