Move to Jagran APP

गंगा स्थिर, बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

जासं, इलाहाबाद : एक ओर गंगा स्थिर हुई तो दूसरी ओर यमुना की बढ़ती रफ्तार ने अधिकारियों

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:00 AM (IST)
गंगा स्थिर, बढ़ रहा यमुना का जलस्तर

जासं, इलाहाबाद : एक ओर गंगा स्थिर हुई तो दूसरी ओर यमुना की बढ़ती रफ्तार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। नदियों के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव के कारण वे असमंजस में है। अभी तक नरौरा से पानी नहीं छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग की माने तो यमुना के रास्ते में पड़ने वाले शहरों में हो रही बरसात के कारण जलस्तर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि 20 अगस्त के बाद दोनों नदियों की रफ्तार बढ़ सकती है।

loksabha election banner

जुलाई के शुरू होते ही गंगा यमुना के जलस्तर में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कई बार पानी घटा-बढ़ा है। कई दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा था। बुधवार को अचानक गंगा स्थिर हो गई, जबकि यमुना के जलस्तर में दो तीन दिन से लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार को यमुना के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। आने वाले दिनों में स्थिति बिगड़ सकती है, क्योंकि नरौरा से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ेगा। माना जाता है कि दोनों नदियां जब एक साथ बढ़ती हैं तभी इलाहाबाद में बाढ़ की नौबत आती है। यमुना के जलस्तर में वृद्धि भी चिंता का कारण बन गई है। सिंचाई बाढ़ प्रखंड के अधिशाषी अभियंता मनोज सिंह की माने तो बारिश के कारण यह हालात बने हैं। वैसे अभी चिंता की बात नहीं है। आने वाले दिनों में जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है।

जलस्तर पर नजर

डेंजर जोन--84.734 मीटर

फाफामऊ--79.15 मीटर

छतनाग --76.14 मीटर

नैनी--76.68 मीटर

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.