'आविष्कार' में तकनीकी प्रतियोगिताओं का जलवा
इलाहाबाद : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित चार दिवसीय तकनीकी उत्सव आि
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Oct 2017 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 08:56 PM (IST)
इलाहाबाद : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित चार दिवसीय तकनीकी उत्सव आविष्कार शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन रोबोटिक्स का जलवा रहा। कार्यक्रम में बॉलीवुड के लेखक विनय पाठक ने प्रतिभाग किया। छात्रों से संवाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया के बारे में रोचक जानकारी दी। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन भी किया। कुचिपुड़ी नृतिका आनंद शंकर जयंत अपने अनुभव को साझा किया। संस्था के कार्यकारी निदेशक प्रो. एसके दुग्गल के अतिरिक्त डॉ. राजेश गुप्त, डॉ. वीआर कोमा, डॉ. वी नरेंद्र, डॉ. शशांक श्रीवास्तव, डॉ. बसंत कुमार और डॉ. डीके शुक्ल आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें