चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा से होगा राजसूय यज्ञ
जासं, इलाहाबाद : सनातन धर्मावलंबियों को संगठित करने के उद्देश्य से होने वाले राजसूय यज्ञ की तिथि परि
जासं, इलाहाबाद : सनातन धर्मावलंबियों को संगठित करने के उद्देश्य से होने वाले राजसूय यज्ञ की तिथि परिवर्तित की गई है। वैदिक प्रयोग प्रमाण न्यास की ओर से आयोजित वेदांभ संस्कार एवं राजसूय यज्ञ (यजुर्वेद पारायण यज्ञ) 26 फरवरी के बजाय अब चैत्र शुक्ल प्रतिप्रदा 28 मार्च से शुरू होगा।
न्यास के प्रमुख स्वामी दिनेशानंद ने बताया कि विधानसभा चुनाव व बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर तिथि परिवर्तन का निर्णय लिया गया। बताया कि प्रदूषण मुक्त भारत का निर्माण, श्रीराम मंदिर निर्माण, भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं आतंकवाद के खात्मे के लिए होने वाले राजसूय यज्ञ की शुरुआत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसीनगर अयोध्या फैजाबाद में होगा। इसके बाद देश के सभी जनपदों में यज्ञ कराकर ¨हदुओं को संगठित करने की मुहिम चलेगी। इसके पहले माघ मेला प्रयाग में यज्ञ का आयोजन हुआ था।