जंक्शन पर भी चला स्वच्छता अभियान
जासं, इलाहाबाद : दैनिक जागरण के 'मिशन 1000 टन' से प्रेरित होकर मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमा
जासं, इलाहाबाद : दैनिक जागरण के 'मिशन 1000 टन' से प्रेरित होकर मंडल रेल प्रबंधक संजय कुमार पंकज के नेतृत्व में शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन पर सफाई अभियान चलाया गया। यात्री विश्रामालय हाल में स्क्रबर मशीन से सफाई की गई। सिटी साइड के सर्कुलेटिंग एरिया में झाडू लगाया गया। डीआरएम संजय कुमार पंकज ने कहा जब तक साफ-सफाई के लिए जन सहभागिता नहीं होगी, तब तक सफाई अभियान सफल नहीं हो पाएगा। दैनिक जागरण द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान काबिलेतारीफ है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साफ-सफाई के प्रति अपना कर्तव्य और दायित्व समझना होगा। तभी यह संकल्प पूरा होगा। सफाई अभियान में अपर मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, मुख्य जन संपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वृजेश कुमार मिश्रा, नवीन दीक्षित, वाणिज्य प्रबंधक पीके शर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार, डीईएनएचएम शिव सिंह, स्टेशन प्रबंधक राजा राम राजपूत समेत अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।