Move to Jagran APP

20-25 लोगों को ले जा रही नाव यमुना में पलटने से कई लापता, दो की लाश मिली

रविवार शाम तूफान आने से एक नाव यमुना नदी में पलट गई। उस वक्त नाव में करीब 20-25 लोग सवार थे। एक दर्जन लोगों की जान बचा ली गई।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 10:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 10:10 AM (IST)
20-25 लोगों को ले जा रही नाव यमुना में पलटने से कई लापता, दो की लाश मिली
20-25 लोगों को ले जा रही नाव यमुना में पलटने से कई लापता, दो की लाश मिली

इलाहाबाद (जेएनएन)। रविवार शाम तूफान आने से एक नाव यमुना नदी में पलट गई। उस वक्त नाव में करीब 20-25 लोग सवार थे। बालू मजदूरों की मदद से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान बचा ली गई। खोजबीन के दौरान नदी से एक वृद्ध व एक बच्ची की लाश मिली है, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। 

loksabha election banner

 यह भी पढ़ें: घर वापसीः मुस्लिम समुदाय के दर्जन भर से ज्यादा सदस्यों ने अपनाया हिंदू धर्म

इलाहाबाद के घूरपुर के पालपुर गांव स्थित यमुना घाट से सैकड़ों लोग रोज इस पार से उस पार आते जाते हैं। रविवार को एक बड़ी नाव धूमनगंज के तारापुर गांव से करीब दो दर्जन लोगों को बैठाकर पालपुर आ रही थी। नाव पर छह बाइक व इतनी ही साइकिलें भी थीं। बताते हैं नाव पालपुर घाट से अभी 20 मीटर की दूरी पर ही थी कि अचानक तेज तूफान आ गया। नाविक के संभालने के बाद भी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर घाट के समीप बैठक बालू मजदूर व गांव के लोग दौड़े और डूब रहे लोगों को बचाने में जुट गए। कुछ लोग जान बचाने के लिए नाव को थामे हुए थे।

यह भी पढ़ें: बागपत में पति को बंधक बनाकर उसी के सामने पत्नी से दुष्कर्म

मजदूरों ने रस्सी के सहारे नाव को बाहर खींचकर उनकी जान बचाई। कई अन्य लोगों को भी बाहर निकाला गया। खोजबीन के दौरान मेवालाल नामक 70 की लाश मिली। अपने मायके तारापुर से बेटे सरस व बेटी पायल के साथ पालपुर आ रही गुडिय़ा की जान तो बचा ली गई, पर दोनों बच्चों का पता नहीं चल पाया। बाद में खोजबीन के दौरान पायल की लाश नदी से बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें: आजम को हत्या की आशंकाः जिसकी सुरक्षा में कम की गई वह बाद में मार दिया गया 

दुर्घटना पर मुख्यमंत्री दुखी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में घूरपुर इलाके में यमुना नदी में हुई नाव दुर्घटना में कुछ व्यक्तियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। योगी ने मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिवारीजन के प्रति संवेदना जताई है। दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्होंने युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.