Move to Jagran APP

एनएसयूआइ साफ, एबीवीपी ने एक सीट से बचाई लाज

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट यूनियन अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Oct 2017 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 08:40 PM (IST)
एनएसयूआइ साफ, एबीवीपी ने एक सीट से बचाई लाज
एनएसयूआइ साफ, एबीवीपी ने एक सीट से बचाई लाज

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) का सूपड़ा साफ हो गया है। एनएसयूआइ ने सभी पांच प्रमुख पदों पर अपने पैनल के प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन कोई भी नहीं जीत सका। हां इतना जरूर रहा कि कुछ पदों पर एनएसयूआइ के प्रत्याशी टक्कर देते दिखे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महामंत्री पद पर चुनाव जीतकर किसी तरह से अपनी लाज बचाई है।

loksabha election banner

एनएसयूआइ ने अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार दुबे, उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह बघेल, महामंत्री पद पर अर्पित सिंह राजकुमार, संयुक्त सचिव पद पर प्रत्युष तिवारी व सांस्कृतिक सचिव पद पर सुमंत चौहान को अपने पैनल से चुनावी समर में उतारा था। महामंत्री के पद पर अर्पित सिंह राजकुमार ने एबीवीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे मात्र 61 मतों से हार गए। मजे की बात यह है कि इस पद पर 75 मतों को इनवैलिड घोषित किया गया, जबकि 414 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया।

महामंत्री को यदि छोड़ दें तो अध्यक्ष पद पर सूरज कुमार दुबे को महज 667 मत प्राप्त हुए। वे चौथे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह बघेल 1661 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव पद पर प्रत्युष तिवारी 1234 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक सचिव पद पर सुमंत चौहान को चुनाव लड़ाया गया था। सुमंत को 686 मत मिले और पांचवें स्थान पर रहे।

एबीवीपी की बात करें तो अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बताई जा रहीं प्रियंका सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्हें 1588 मत मिले। मृत्युंजय राव परमार निर्दलीय लड़कर 2674 मत प्राप्त करने में सफल रहे। पहले मृत्युंजय राव परमार को ही एबीवीपी से टिकट दिया जा रहा था पर ऐन मौके पर प्रियंका सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया गया। नतीजा सामने है। एबीवीपी ने उपाध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर दी। शिवम कुमार तिवारी चंद्रशेखर चौधरी से महज 72 मदों से पराजित हुए। शिवम को कुल 2177 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर प्रदीप कुमार मौर्या एबीवीपी के पैनल से चुनाव मैदान में थे। वे 973 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। सांस्कृतिक सचिव पद पर अभिषेक अवस्थी ने अच्छा चुनाव लड़ा। अभिषेक को 2889 मत मिले और वे 912 मत से पराजित हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.