बमबाजी-हंगामे के बीच इविवि में हुआ छात्रसंघ चुनाव
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व चार संघटक महाविद्यालयों, चौधरी महादेव प्रसाद, इलाहाबा
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय व चार संघटक महाविद्यालयों, चौधरी महादेव प्रसाद, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज व यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव बमबाजी, हंगामे के बीच संपन्न हुआ। चौधरी महादेव प्रसाद महाविद्यालय में कैंपस में पुलिस व छात्रों के बीच झड़प हुई व बाहर दो छात्रगुटों के बीच बमबाजी हुई। बमबाजी में एक कैमरामैन घायल हुआ है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं व आरएएफ के बीच बैनर फाड़ने को लेकर झड़प हुई, जिसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर बाद एसपी के पहुंचने पर वे माने। चुनाव में बाद ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में मतगणना में धांधली का अरोप लगाकर समर्थकों ने हंगामा काटा इसके बाद दोबारा मतगणना चल रही है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय व सीएमपी में मतगणना जारी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लगभग 45.5 फीसद मतदान हुआ। यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज में सर्वाधिक रिकॉर्ड 98 फीसद वोटिंग हुई। यहां निर्वाचक मंडल के 191 प्रतिनिधियों ने विभिन्न पदों के लिए मतदान किया। सीएमपी में लगभग 37 फीसद मतदान हुआ। ईसीसी में आकाश अध्यक्ष, शिवांकर उपाध्यक्ष व उत्कर्ष मंत्री चुने गए हैं। संयुक्त मंत्री पद पर रोहित सोनी ने विजय हासिल की है। सांस्कृतिक मंत्री पद पर उद्धव सिंह, उपकोषाध्यक्ष पद पर मो. आकिब व शिवम श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से विजयी घोषित किया गया। इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भी चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है। यहां विवेक तिवारी अध्यक्ष, पंकज दुबे महामंत्री व आशुतोष गुप्ता उपाध्यक्ष चुने गए। ज्योति रावत सांस्कृतिक सचिव चुनी गई। इसके अलावा जयदीप त्रिपाठी कला संकाय प्रतिनिध, शिवम शर्मा को संयुक्त सचिव, जयदीप त्रिपाठी कला संकाय प्रतिनिध, अक्षय कुमार वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि चुना गया।
ईश्वर शरण में दोबारा मतगणना के कारण माहौल तनावपूर्ण है। हंगामे को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसफ ोर्स तैनात कर दी गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रात 11 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। ज्ञातव्य है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुई और अपराह्न दो बजे तक चली।