निगम में समस्याओं का शतक
जासं, इलाहाबाद : हम शहर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं, इसके लिए वर्ष 2019 तक का लक्ष्य तय किया गय
जासं, इलाहाबाद : हम शहर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं, इसके लिए वर्ष 2019 तक का लक्ष्य तय किया गया है। किंतु, शहर में समस्याओं का आलम ये है कि पहले ही दिन दोपहर दो बजे तक निगम में समस्याओं का शतक लग गया।
स्मार्ट सिटी में 24 घंटे शुद्ध जलापूर्ति, साफ-सुथरी और चमचमाती सड़कें, जगमगाती स्ट्रीट लाइटें, अतिक्रमण मुक्त सड़कें और गलियां समेत तमाम हाईटेक व्यवस्थाएं होनी हैं। इसके इतर अभी शहर में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति ये है कि पहले ही दिन दोपहर तक एकीकृत निवारण केंद्र में 119 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। इसमें सफाई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था से जुड़ीं सबसे ज्यादा शिकायतें रहीं। नाली, गली, खड़ंजा, जलापूर्ति और सीवरेज से संबंधित समस्याएं भी 22 एवं 15 लोगों ने दर्ज कराई। बता दें कि एकीकृत निवारण केंद्र के तहत नगर निगम परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे संचालित होगा। निगम प्रशासन द्वारा शहरियों द्वारा की जानी वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के मकसद से इसका संचालन करने की बात कही जा रही है।
-------------
शिकायतों की श्रेणी संख्या
सफाई- 41
सड़क, गली, खड़ंजा-22
मार्ग प्रकाश-32
आवारा पशु-7
अतिक्रमण- 02
जलापूर्ति और सीवरेज-15