Move to Jagran APP

वनरोज फसलों को बर्बाद कर रहे हैं साहब

जासं, इलाहाबाद : वनरोज फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हम लोग खून पसीना बहाकर फसल तैयार करते हैं पर इनके

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 01:00 AM (IST)
वनरोज फसलों को बर्बाद कर रहे हैं साहब

जासं, इलाहाबाद : वनरोज फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। हम लोग खून पसीना बहाकर फसल तैयार करते हैं पर इनके द्वारा चंद मिनट में सारी मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। पानी सिर के ऊपर चला गया है साहब, क्या करें। गुरुवार को जागरण प्रश्न पहर कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह से किसानों ने इस तरह से अपनी व्यथा व्यक्त की। किसानों का कहना था कि बीते दस सालों में समस्या सारी सीमाएं पार कर चुकी है। इसके अलावा भी खेती को लेकर तमाम तरह की दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ता है। जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने किसानों को वनरोज से बचाव के तरीके के साथ ही तमाम कृषि योजनाओं की जानकारी दी। प्रस्तुत हैं किसानों के सवाल व अधिकारी के जवाब।

loksabha election banner

------

सवाल : मैं चार बीघे का काश्तकार हूं। वनरोज से परेशान हैं। मेहनत से फसल तैयार करता हूं, पर वनरोज आकर उसे बर्बाद कर देते हैं। समस्या से कैसे निजात पाऊं।

रामअचल तिवारी, प्रतापपुर

जवाब : आप वनरोज को मार सकते हैं। इसके लिए आपको जिला कृषि अधिकारी, डीएफओ या बीडीओ से अनुमति लेनी होगी। शर्त केवल यही है कि वनरोज को मारने के बाद उसे दफनाना जरूरी है।

सवाल : हम लोग असिंचित एरिया के किसान हैं। सिंचाई को लेकर किस प्रकार की सरकारी सहायता मिल सकती है।

सुदामा, कोरांव

जवाब : इसके लिए आप माइनर विभाग से मिल सकते हैं। वहां असिंचित एरिया के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं। खेत तालाब योजना का लाभ भी आपको मिल सकता है।

सवाल : सरकार कह रही है कि किसानों का उत्पादन दो गुना कर दिया जाएगा। कैसे, यह बात समझ में नहीं आई।

उदयभान सिंह, शंकरगढ़

जवाब : कृषि विविधीकरण द्वारा ही ऐसा संभव हो सकेगा। किसानी के साथ ही किसान पोल्ट्री फार्म, मधुमक्खी पालन जैसे व्यवसाय को अपनाकर अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।

सवाल : दो साल पहले की सब्सिडी आज तक नहीं मिली। दूसरी बात यह कि हमारे गांव में लगे नलकूप की नाली आज तक नहीं बनाई जा सकी है।

कृष्ण मुरारी सिंह, मवैया, नैनी

जवाब : आप लिखकर दीजिए। संबंधित विभाग से इस मामले को दिखवाया जाएगा। अगर ऐसी बात है तो आपकी सब्सिडी जरूर मिलेगी। नलकूप की नाली बनवाने का प्रयास करूंगा।

सवाल : मेरे गांव में वनरोजों ने आतंक मचा रखा है। फसलों को कैसे बचाएं।

करनचंद, मवैया

जवाब : वनरोजों को मारने के लिए सरकार ने लाइसेंस दे दिया है। इसके लिए आप संबंधित अधिकारियों से अनुमति लेकर वनरोज को मारकर गाड़ सकते हैं। इसके अलावा नील गिरि दवा या फिटकरी के छिड़काव से वनरोजों को भगाया जा सकता है।

सवाल : हम लोग कद्दू की खेती करते हैं। यहां भी वनरोजों ने बर्बादी फैला रखी है।

सुधाकर त्रिपाठी, सैदाबाद

जवाब : वनरोजों पर रोक लगाने के लिए आप नील गिरि दवा या फिटकरी का छिड़काव कर सकते हैं।

सवाल : एक एकड़ के काश्तकार हैं। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना है। क्या करना पड़ेगा।

राजधर द्विवेदी, शंकरगढ़

जवाब : अपने इलाके के सर्विस बैंक में जाकर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको खसरा, खतौनी के साथ ही एक आइडी प्रूफ जमा करना होगा।

सवाल : धान में कीटनाशक डालने का तरीका क्या है।

भूपेंद्र यादव, हंडिया

जवाब : सबसे पहले तो बीज का ट्रीटमेंट कर लीजिए। इससे आधी समस्या हल हो जाएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर ही कीटनाशक का इस्तेमाल करें।

सवाल : शहर से निकलने वाला गंदा पानी सिंचाई के काम आ सकता है। विभाग को इसके बारे में सोचना चाहिए।

सलीम, बैरहना

जवाब : यह काम नगर नियोजन विभाग करता है। आपके सुझाव को वहां तक पहुंचा दिया जाएगा।

सवाल : वनरोजों की संख्या कम करने के लिए विभाग द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

उपेंद्र निषाद, मोहब्बतगंज

जवाब : सरकार द्वारा अभी इस पर रिसर्च चल रहा है। पहला है बधियाकरण और दूसरा इंजेक्शन द्वारा। मकसद यही है कि अगर वनरोज बच्चे देना बंद कर देंगे तो फिर संख्या में कमी आ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.