छात्रों ने इविवि प्रशासन को कोसा
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावासों को खाली कराने के विरो
जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रावासों को खाली कराने के विरोध में छात्रों का क्रमिक अनशन जारी है। छात्रसंघ भवन पर चल रहे अनशन के नौवें दिन मंगलवार को हर संगठन के छात्र शामिल हुए। सबने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी नीतियों का विरोध किया।
छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि इविवि प्रशासन की मनमानी किसी कीमत पर नही चलने दी जाएगी। आनंद सिंह 'निक्कू' व उदयवीर यादव ने कहा कि इविवि प्रशासन कोर्ट को गुमराह कर रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करके उचित कदम उठाने की मांग की। उपाध्यक्ष आदिल हमजा ने कहा कि कुलपति छात्रों के हित की अनदेखी कर रहे हैं। उन्हें अपना फैसला वापस लेना चाहिए। इस दौरान नीरज, रोहित मिश्र, अवनीश यादव ने विचार व्यक्त किए।