बुराई दूर करने का लिया संकल्प
जासं, इलाहाबाद : गायत्री शक्तिपीठ नेहरूनगर मीरापुर में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 01:00 AM (IST)
जासं, इलाहाबाद : गायत्री शक्तिपीठ नेहरूनगर मीरापुर में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने जनकल्याण के लिए चल रहे अनुष्ठान में आहुतियां डाली।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राम आसरे यादव के सानिध्य में दीक्षा, यज्ञोपवीत, नामकरण, विद्यारम्भ संस्कार निश्शुल्क कराए गए। मौजूद लोगों ने आंतरिक बुराइयों को दूर करने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। अंत में सबको रोली लगाकर विदाई दी गई। इस दौरान आनंद शुक्ल, फूलमती यादव, पूनम यादव, जगलाल पटेल, रामबचन, आरएस राम, राजेंद्र प्रसाद, मंजुला श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, विमलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें