'पुरवा' ने दिया 'पछुआ' को झटका
तापमान (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 16 अप्रैल 38.2 20.4
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख अधिकतम न्यूनतम
16 अप्रैल 38.2 20.4
17 अप्रैल 39.6 27.7
18 अप्रैल 43.1 26.8
19 अप्रैल 46.5 28.1
20 अप्रैल 43.0 27.2
21 अप्रैल 41.2 27.0
-------
जासं, इलाहाबाद : हवाओं में जंग जारी है। कभी पश्चिम तो कभी पूरब की हवाएं हावी हो जाती हैं। इसका असर तापमान पर भी पड़ रहा है। दो दिन पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। 24 घंटे भी यह स्थिति बरकरार नहीं रह सकी। दूसरे दिन से ही पारा लुढ़कने लगा। बीते दो दिन में तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई। ऐसा पूरब की हवाओं के हावी होने के कारण हुआ है।
इस बार अप्रैल में गर्मी पुराने रिकार्ड तोड़ रही है। दो दिन पहले पारा 46 डिग्री पार कर गया था। ऐसा 18 साल बाद हुआ। माना जा रहा था कि तापमान यथावत रहा तो फिर आंधी के साथ ही बारिश होना तय है। गनीमत यह रहा कि दूसरे ही दिन ही पछुआ हवाएं हावी हो गई और पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। तीसरे दिन यानी शुक्रवार को इसमें दो डिग्री सेल्सियस की कमी और आ गई। अधिकतम तापमान 41.2 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पछुआ चलने से लोगों को गर्मी बहुत हद तक राहत मिली। मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा की मानें तो पूरब और पश्चिम की टक्कर से मौसम बदल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
----------
लू ने ली जान
इलाहाबाद : बैरहना स्थित चिरंजीव नर्सिग होम के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति की लाश पाई गई। कहा जा रहा है कि वह रिक्शा चालक था। पुलिस का मानना है कि रिक्शा चालक की जान लू से गई है।