मनमानी फीस वसूली पर रोक की मांग
जासं, इलाहाबाद : अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ नाराजगी जारी है। विद्य
जासं, इलाहाबाद : अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में मनमानी फीस वसूलने के खिलाफ नाराजगी जारी है। विद्यालय प्रबंधन पर नकेल लगाने को जागो भारत जागो सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बलुआघाट से पदयात्रा निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। तरुण 11 सूत्रीय मांगपत्र का बैनर टांगकर जिलाधिकारी कार्यालय तक गए। वहां निजी विद्यालयों में प्रवेश एवं पुन: प्रवेश को लेकर हो रही वसूली को तत्काल रोक लगाने की मांग की। पाठ्य पुस्तक, कापी, यूनीफार्म, जूता व मोजा की बिक्री स्कूल के बजाए दुकानों से करने की वकालत की। कहा कि स्कूलों में इसको लेकर खुलेआम उगाही हो रही है, जो अनुचित है।